मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने गुरुवार को जिले के कलुआही प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने गुरुवार दोपहर प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय का सभी पंजी का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पीएम आवास योजना अधूरा रहने पर उन्होंने नाराजगी जाताया है। सभी लाभार्थी पर सर्टिफिकेट किस करने का निर्देश दिया उसके बाद उन्होंने नल जल योजना की समीक्षा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 16 वार्ड में नल जल योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं शेष अन्य वार्डों में जहां थोड़ा त्रुटि है, उसको ठीक किया जा रहा है। पूरे प्रखंड में नल जल योजना कार्य की मरम्मत एवं ठीक करने के लिए दो एजेंसियों को लगाया गया है। इसके अलावा उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभी पंजी का निरीक्षण किया कुछ पंजी मे त्रुटी पाया, जिसे सुधार करने का निर्देश दिया इसके बाद डीएम ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय मे भी उन्होंने सभी पंजी एवं आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया आरटीपीएस काउंटर का स्थिति संतोषजनक पाया गया तथा अंचल दाखिल खारिज आवेदन लंबित था, जिसे अविलंब अद्यतन करने का निर्देश सीओ विकेश कुमार को दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने कई अन्य योजनाओं का जांच किया। डीएम ने बताया कि कलुआही प्रखंड कार्यालय था अभी तक अपना भवन नहीं है, इसके लिए सीओ को प्रखंड कार्यालय के लिए अभिलंब भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम के इस जांच से प्रखंड में हड़कंप मचा था।


