देश के संविधान निर्माता, महानायक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर भाजयुमो,मधुबनी के तत्वाधान में जिले के रहिका प्रखंड के जगतपुर पंचायत के पासवान टोला में दलित बच्चों के बीच पाठ्य-पाठन की सामग्री वितरण कर बड़े धूमधाम से मनाया गया।
बाबा साहेब की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर पासवान टोल के सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य-पाठन की सामग्री वितरण कर बाबासाहेब के दलित वंचित शोषित उत्थान के कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई।
मौके पर मंच संचालन नगर अध्यक्ष सुनील मंडल ने किया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री नागेंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष विनोद शाह, जिला मंत्री चंदन कुमार, मिथिलेश यादव, मनीष पासवान ने उपस्थित हो कार्यक्रम को सफल करने में अपनी भूमिका तय किया।
वहीँ, मनीष पासवान जो एक युवा समाजसेवी हैं, वो सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में गरीब एवं दलित बच्चों को पिछले साल भर से मुक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, इस सामाजिक कार्य के लिए भाजयुमो, मधुबनी ने उनका अभिनन्दन किया।
इस मौके पर भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

