मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी पंचायत में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अवकाश प्राप्त शिक्षक राम विलास राम की अध्यक्षता में सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी, मधुबनी के अध्यक्ष समाजसेवी विरेन्द्र यादव और डी.बी. कालेज, जयनगर के डॉ. प्रो. तारकेश्वर राम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य कमल देवी,वार्ड पंच प्रेम राम,महेश्वर पासवान,जीवछ पासवान,सतीश कुमार पासवान, उपेन्द्र राम,विभाकर गुप्ता,मनोज पासवान उपस्थित रहे।
इस मौके पर स्कूली बच्चों के बिच पठन-पाठन सामग्री का वितरण सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी, मधुबनी के द्वारा किया गया।
इस मौके पर सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी मधुबनी के अध्यक्ष समाजसेवी विरेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर गरीब और दलित परिवार जन्म लेकर शिक्षा प्राप्त करने के आज से सतर-अस्सी वर्ष पूर्व समाज में अत्यधिक संकुचित मानसिकता, शिक्षा का दर कम रहने पर आगे बढ़कर शिक्षित होने के कारण संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष बनकर संविधान को लिखा। हमें भी प्रेरणा लेकर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ कर समाज को आगे बढ़ाना ही अम्बेडकर की जयंती मानना सार्थक सिद्ध होगा।
इस मौके कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


