आज जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी के सभागार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतरत्न, देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रदासमन निवेदित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो. झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सच्चे मायने में देशभक्त नेता थे। उन्होंने आजादी आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में बढ़ चढ़कर योगदान दिए और अजादी के बाद देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। साथ ही धर्मनिरपेक्षता को मूल केंद्र में रखे,सबों को संविधान में समान अधिकार दिया। अजादी के बाद देश के प्रथम कानून मंत्री बने और देश मे आमजनों के लिए सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के मार्ग प्रशस्त किए। देश में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ किया। उन्हें आज भी गरीबों के मसीहा के रूप में पूजे जाते हैं।
इस कार्यक्रम में हिमांशु कुमार, मनोज कुमार मिश्रा,प्रो. इश्तिहाक अहमद,विदेश चौधरी,सतेंद्र पासवान,मो. आकिल अंजुम,अविनाश झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,मुकेश कुमार झा,आलोक कुमार झा,सीतेश कुमार पासवान,राजीव शेखर झा,मो. आदिल हुसैन,बिनय झा,धनेश्वर ठाकुर,ज्योति झा,श्रीराम मंडल, सुशील कुमार चौधरी,मुंशी मंडल आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

