मिथिला वाहिनी द्वारा मिथिला नव वर्ष, जुड़ शीतल और मिथिला वीर पुत्र राजा सलहेस के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम को मिथिला वाहिनी के सांगठनिक जिला मधुबनी तथा झंझारपुर जिला में भी कार्यक्रम सब का आयोजना किया गया, जिसमें मधुबनी जिला के पंडौल प्रखंड के पंडौल बाजार में भी मिथिला नव वर्ष जुड़ शीतल के अवसर पर सत्तु के शर्बत का वितरण प्रखंड सह प्रमुख पंडौल लालु यादव के नेतृत्व में हाई स्कूल चौक पंडौल बाजार के समीप किया गया। साथ में जिला सह प्रमुख दुर्गानंद यादव,राम कुमार,रोहित पूर्वे,सुनील पासवान,अनिल कुमार,मनोज साहु के अलावे कई कार्यकर्ता और सहयोगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव ने उपस्थित लोगों को आज के दिन की महत्ता के बारे में बताते हुए सभी को मिथिला नव वर्ष जुड़ शीतल की मंगलमय शुभकामना दी। उन्होने जानकारी दी कि जहां मिथिला के लोग अपनी संस्कृति और धरोहर से दुर होते जा रहे हैं, वहीँ, मिथिला वाहिनी द्वारा मिथिला की संस्कृति और धरोहर से लोगों को जोड़ने के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य के तहत आज यह सत्तु वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी मैथिलों को मिथिला वाहिनी के इस गुलाबीमय अभियान में सहयोगी बनना चाहिए। आज के दिन इस सत्तु वितरण कार्यक्रम में पंडौल बाजार के अलावा अगल बगल के गांव के लोगों ने भी जमकर सत्तु पीया, जिसमें प्रमुख रुप से पवन यादव,इनायत खान,समरेश मिश्र,शफीक अहमद,विकास यादव,रूपक ठाकुर,सतन राय,सतीश सागर सहित अन्य लोग शामिल थे।
सत्तु वितरण से पहले मिथिला वाहिनी के सहयोगी बसंत पासवान के नेतृत्व में बुधन झा टोल पंडौल के बगल में स्थित राजा सलहेस के मंदिर/गहबर में राजा सलहेस के जनमोत्सव पर मिथिला वाहिनी द्वारा पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव भी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हमें हमारे मिथिला के वीर पुरुष, महापुरूष सहित अन्य विद्वानों से प्रेरणा लेते हुए मिथिला के चहुंमुखी विकास हेतु कार्य करना चाहिए।

