मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के हरिपुर गौरी दासटोल गांव में मध्य विद्यालय हरीपुर गौरीदास टोल के बगल में श्री श्री 108 राजा सलेश महाराज के मंदिर का उद्घाटन हुआ एवं राजा सल्हेश का बना हुआ भव्य मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 151 बाल कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाला गया, जो कलश शोभायात्रा हरिपुर गौरी दासटोल स्थित राजा सलहेश मंदिर के प्रांगण से चलकर कलुआही मधुबनी सड़क होते हुए हरिपुर हरिपुर बक्सीटोल होते हुए, एनएच-105 नीम चौक होते जीवछ नदी पहुंचा, जहां जल भरकर कलुआही चौक, स्कूल चौक होते हुए पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनः गौरीदास टोल राजा सलेश के मंदिर पहुंचा। इसके बाद जिला परिषद सदस्य रेनू देवी,प्रखंड प्रमुख महेश सिंह उर्फ सज्जन सिंह,पूर्व मुखिया अजीत पासवान,हरि शंकर पासवान द्वारा संयुक्त रूप मे फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद वहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और इसके बाद राजा सलहेश एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में कलुआही प्रखंड के प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह, जिला परिषद सदस्य रेनू देवी, मुखिया उमा देवी पूर्व मुखिया अजीत पासवान, हरिशंकर पासवान पंचायत समिति सदस्य दयाराम पासवान, अधीरा देवी, अमरनाथ पासवान, उप प्रमुख चंदन प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार अभिराम पासवान, सौरभ राय सहित कई लोगों ने संबोधित किया एवं अपना अपना विचार व्यक्त किया मंच संचालन सुटाई पासवान ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सचिव अभिराम पासवान एवं दयाराम पासवान ने बताया यह राजा सलहेश महोत्सव एवं मुख्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा तथा इस अवसर पर प्रतिदिन भिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

