मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित कई समाजसेवियों के द्वारा बुधवार को सम्राट अशोक के जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्य विद्यालय बिस्फी,परसौनी,बरहा,प्राथमिक विद्यालय परसौनी हिंदी, नवटोली,चहुटा, सिमरी,जफरा, रधौली,जगवन,जफरा,नाहस खंगरैठ,गोटौली,उसौथू,दुलहा,ईटहर सहित कई विद्यालयों पर शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा सम्राट अशोक चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
वहीं कई विद्यालयों पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस मौके पर बच्चों के बीच कॉपी,कलम,किताब सहित कई सामग्रियों का वितरण की गई। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के कृतित्व व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी लोगों को उनके मार्ग पर चलने कि अपील की। इस मौके पर विद्यालय प्रधान विनोद कुमार झा,नदं किशोर झा,शत्रुघ्न राय,राजेश कुमार झा,अशोक साफी,विणा कुमारी,उषा कुमारी,मदन साफी,पवन कुमार,विकास ठाकुर,सुदीलाल यादव,मनोज कुमार,रमन कुमार,पूनम रानी,रेणू कुमारी,सुनीता कुमारी,सरीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

