मधुबनी नगर के गिलेशन मे स्थित अपने आवासीय परिसर मे मधुबनी विधानसभा के विधायक एवं बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
इस मौके पर उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर महासेठ ने कहा की गंगा-जमुनी तहजीब हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस मे हैं,सब भाई-भाई सभी का संविधान के प्रति जो सम्मान हैं। आज हम दृढ़ संकल्पित होकर इस लड़ाई को लड़े की हमारा संविधान रहेगा तो देश बचेगा। उन्होंने कहा की देश बचेगा तभी देश विश्वगुरु कहलायेगा। उन्होंने कहा की हमलोग बिहार को राज्यगुरु बनानें की दिशा मे काम करने का संकल्प लें, तो देश को विश्वगुरु बनानें सें कोई रोक नहीं सकता।
आपको बता दे की संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और मानवाधिकार आंदोलन के प्रकांड विद्वता बाबा साहेब डॉक्टर भीमाराव अंबेडकर का जन्मदिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है। बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे। बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए। यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। महिलाओं को सशक्त बनाया। इस साल बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जा रहीं हैं। अंबेडकर ने अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लॉ, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री प्राप्त की। उन्होंने भारत में लेबर पार्टी का गठन किया, आजादी के बाद कानून मंत्री बने। दो बार राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए बाबा साहेब संविधान समिति के अध्यक्ष रहे। समाज में समानता की अलख जलाने वाले अंबेडकर को 1990 में भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कमजोर और पिछड़ा वर्ग को समान अधिकार दिलाने, जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यही वजह है कि बाबा साहेब की जयंती को भारत में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने का काम किया है।


