मधुबनी में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा एक निजी होटल के सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पूर्वे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम बाबा साहेब की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद पूर्वे ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर युगपुरुष थे। भारत के अति लोकप्रिय अर्थशास्त्री राजनीति और महान समाज सुधारक थे। सामाजिक भेदभाव के विरोधी अभियान चलाया था, जो भारतीय इतिहास के लिए सराहनीय कदम था। उन्होंने श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी काम किया। उनके द्वारा कमजोर लोगों के अधिकारों को पाने के लिए किये गए संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है।
मौके पर डॉ. आर.सी. प्रसाद, डॉ. गुरुदेव पासवान, अजीत नाथ मिश्र, लाल बहादुर प्रसाद, लक्ष्मी नारायण राम, बुचकून देवी, संतोष कुमार पासवान, अनुपम राजा, विनोद पासवान, राजेश पासवान, मुरादाबाद अहमद खान, सूर्य मोहन पासवान, दिलीप साहू, सीताराम यादव, राजेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

