मधुबनी जिले के जयनगर के बेला में ब्रह्मबाबा पूजा,कमला माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
को लेकर ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर से ब्रह्मबाबा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर से सुबह गाजा बाजा के साथ भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। पुरुष व महिलाओं के हाथों में धार्मिक ध्वज तो कन्या व महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। इस अवसर पर 301 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग ली। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा बेला,मेन रोड,जीवन दीप अस्पताल रोड होते हुए जयनगर शहर में स्थित कमलानदी पर पहुंची। यहां से कलश में जलबोझी की गई। वापस मंदिर पहुंचने पर जलाभिषेक किया गया।
इस अवसर पर
ब्रह्मबाबा पूजा समिति के सदस्यों ने कहा विगत कई वर्षों से यहाँ अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।साथ ही माँ कमला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी।धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन सभी के मंगल की कामना, सर्व कल्याण, विश्व मे शांति बना रहे, व्यापार में बढ़ोतरी, विश्व मे शांति, मुल्क की तरक्की, आपसी भाई चारा, प्रेम, सद्भाव, विपदाओं से बचाव को लेकर यह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस मौके पर बेलही पश्चिमी पंचायत के मुखिया रामदास हजरा,पूर्व मुखिया विष्णुदेव चौधरी,ललित यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य सियाराम ठाकुर,विनय ठाकुर, विजय ठाकुर,अशरफी यादव,जय प्रकाश यादव,संतोष यादव,अनिल यादव,रोहित यादव,देवेंद्र बनरैत,शिव कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

