मधुबनी जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन भी मधुबनी फायर स्टेशन के अंतर्गत त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के सहयोग से प्रभात फेरी निकाला गया एवं विद्यालय में फायर मॉक ड्रिल कराया गया, साथ ही लोगों को अग्नि सुरक्षा से जागरूक किया गया। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन रोज पब्लिक स्कूल जयनगर के सहयोग से अग्नि सुरक्षा संबंधित जागरूकता प्रसारित करने के लिए प्रभात फेरी एवं मॉक ड्रिल कराया गया।
बता दें की जिला प्रशाशन लगातार इस तरह का मॉक ड्रिल जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं अन्य कई पब्लिक प्लेसेस पर कराता आ रहा है, जिससे आम लोगों एवं विद्यार्थियों में इसके प्रति जागरूकता फैले।

