अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद नगर इकाई अंधराठाढ़ी द्वारा फुलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय पर प्रखंड छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य था छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, साथ ही प्रखंड क्षेत्र में संगठन को मजबुत करना। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक विनोद जी, महाविद्यालय वाणिज्य विभागाध्यक्ष संजय जी, विभाग संयोजक विष्णु विज्ञान झा, जिला संयोजक रोहित झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुर्यदीप प्रसाद, निरंजन झा, निखिल झा आदि उपस्थित रहे।
मौके पर विनोद जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ये सदैव दायित्व बनती है कि राष्ट्र और राष्ट्रीयता को समझें और इसका अनुकरण करें।
वहीँ, संजय जी ने कहा कि नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की सतत् प्रयास रही की छात्रों के हित मे काम किया जाए और महाविद्यालय में कक्षा प्रारंभ कराई जाए और उसी का नतीजा है कि आज हम इतनी बड़ी संख्या में एक साथ महाविद्यालय में एकत्रित हो पाए।
वहीँ, विभाग संयोजक विष्णु विज्ञान झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र छात्राओं के हित के लिए प्रयासरत रहती है, चाहे वो महाविद्यालय हो या विश्वविद्यालय और उसी के फलस्वरूप आज हम घर घर तक पहुँच राष्ट्रवाद को मजबूत कर रहे हैं।
वहीँ, जिला संयोजक रोहित झा ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है, ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की दायित्व बनती है कि छात्र छात्राओं के साथ हो रहे भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ खुल कर बोला जाए।
इसके पश्चात नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाओं के साथ नया दायित्व सौंपा गया। नव दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं में नगर अध्यक्ष लक्षमण कुमार, नगर मंत्री अमित मंडल,प्रखंड संयोजक मनीष झा, सह प्रखंड संयोजक राघब कुमार, सह नगर मंत्री सत्यम मिश्रा, सुरेश झा, सरोज कुमार, दिव्यांशी मेहता, अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष पशुपति कुमार, सह कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, एसएफडी प्रमुख सोमनाथ मिश्रा, सह एसएफडी प्रमुख ऋषि कुमार, एसएफएस प्रमुख गुलशन कुमार, सह जिला एसएफएस प्रमुख नीतीश झा एसएफएस प्रमुख कार्तिक कुमार, राष्ट्रीय कला मंच प्रशांत झा, सोशल मीडिया प्रमुख मुकेश कुमार, सह सोशल मीडिया प्रमुख कैलाश कुमार, मिडिया प्रमुख मुरारी कुमार, साथ ही नगर कार्यकारिणी में कृति राजपूत, सुधांशु कुमार, लकी कुमार, राजा कुमार को दायित्व सौंपा गया।

