मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव में प्रशासन के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे शराब तस्करों में खलबली मच गयी।
इस बाबत थाना अध्यक्ष जितेंद्र साहनी ने बताया रजनपुरा में हमारी टीम के द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब कारोबारियों को शराब बनाने वाले सामग्रियों का ध्वस्त किया गया। हम शराब कारोबारियों को फिर से एक बार ऐलान करते हैं और सूचना देते हैं कि अपना यह कारोबार बंद करें, और शराब निषेध कानून का सख्ती से पालन करें, नहीं तो उनके घर सलाखों के पीछे होगा।

