मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में अवस्तिथ 48वी वाहिनी,एसएसबी के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी मधवापुर के जिम्मेवारी के इलाके मे एसएसबी के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसबी के जवानों और सीमा शुल्क के अधिकारियों साथ की गयी संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान कार्यवाही करते हुये जवानों ने सरसों के तेल की तस्करी करते हुए एक शख्स को पकड़ा। शनिवार को सीमा चौकी मधवापूर के जवानों और सीमा शुल्क के अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-295/5 के पास भारत-नेपाल सीमा पर राहुल दास को अवैध रूप से 3650 लीटर सारसो का तेल और बोलेरों पिकअप संख्या बीआर06जीएफ-1195 के साथ गिरफ्तार किया। जब्त किए गए सामान के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय पिपरौन,जिला- मधुबनी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। जब्ती के दौरान सीमा चौकी मधवापूर की औचक निरीक्षण पार्टी मे मुख्य आरक्षी जैनेन्द्र कुमार तथा तीन आरक्षी और सीमा शुल्क की तरफ से सुखदेव राम (सुप्रीटेंडेंट) तथा अन्य दो मुख्य आरक्षी शामिल रहे।
गिरफ्तार किया गया व्यक्ति का नाम राहुल दास, उम्र-27, सुपुत्र- घनश्याम दास, गाँव व डाक पछरा नीमाही, वार्ड न- 07 पुलिस थाना बाजपट्टी, जिला सीतामड़ी (बिहार) का रहने वाला है।
इस बाबत जानकारी देते हुए 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कमान अधिकारी आई एस पनमई(कमांडेंट) तथा विवेक ओझा(उप कमांडेंट) ने बताया कि, भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका,पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।


