मधुबनी में आज अति पिछड़ा अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा मधुबनी द्वारा नगर भवन में विश्वरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह बाबासाहेब के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों का उपस्थित हुई।
सभा का अध्यक्षता गणेश मंडल ने किया, एवं मंच संचालन लाल बच्चन राम एवं विजय पासवान के संयुक्त रूप से किया।
मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी एवं संविधान रचयिता का व्याख्या किए और उन पर प्रकाश डाले साथ में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजन किया गया।
सभा को विनोद कुमार पूर्व (एसडीएम),दिलीप राम, रामचन्द्र शर्मा,राजेंद्र प्रसाद, अताउल रहमान अंसारी, अशोक चौधरी, सीताराम रविदास, प्रदीप राम, इंद्र कुमार, जटाधार पासवान, महेश चौधरी, श्री चंद्र सदाय, अजीत पासवान, प्रेम कुमार मेहरा, डॉक्टर बालेश्वर पासवान (अधिवक्ता), विंदे पासवान, नरेंद्र मंडल, राम चंद्र मंडल, पूनम सहनी, राजो देवी, जिब्छी देवी, अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

