मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के बेलाही गांव के समाजसेवी संतोष झा ने महिलाओ के सशक्तिकरण के दिशा मे आज रहिका प्रखंड के विभिन्न पंचायत दलित टोला मे सेनेटरी पैड का वितरण किया। अपने संबोधन मे उन्होने कहा कि सरकार गरीबो के लिये कई योजना चलाती है, मगर आम जनता तक उसका पूरा लाभ नही मिल पाता। जब तक महिलाये सशक्त नही होगी, परिवार का विकास नही होगा और न ही जिला एवं राज्य का विकास होगा। समाजसेवी संतोष झा पिछले कई वर्षो से समाजसेवा के क्षेत्र मे लगे है और कई गरीब परिवार के कन्याओ की शादी करा चूके है।

