शिक्षक कभी नहीं होता सेवानिवृत्त :- उपेन्द्र नायक
मधुबनी जिला के जयनगर के होली सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक उपेंद्र नायक का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षक धमेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके होली सेंट्रल स्कूल के शिक्षक धमेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक मूल रूप से आजीवन शिक्षक ही रहता है, भले ही वह पद से सेवानिवृत्त हो जाए। होली सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक उपेंद्र नायक सोमवार को लंबे समय तक शिक्षक अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए हैं। स्कूल परिवार के द्वारा सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र नायक ने अपना अनुभव बांटते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में मुझे जहां भी जो जिम्मेदारी दी गई, उसे मैंने पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाया और अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक मंजीत कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुये हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
वही इस मौके पर उन्हें मिथिला परंपरा अनुसार पाग, दुप्पटा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर होली सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर उमेश चन्द्र शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,मंजीत कुमार,गुड़िया देवी,संत कुमार,मोहम्मद इसराफिल,बिनोद बिहारी सिंह,धीरज कुमार,अमित कुमार,ममता देवी,प्रियंका देवी,आरती देवी,मुकेश कुमार सहित अन्य कई शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
