मधुबनी जिला के जयनगर के शिव शक्ति मंदिर पतालेश्वरनाथ कमलाबाड़ी धौली टोल टरिया फील्ड के प्रांगण में श्री श्री 108 श्री महावीर झंडा महोत्सव समिती के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। कमिटी की सदस्यों ने कहा कि कई वर्षों से सभी ग्रामवासियों के सहयोग से महावीर झंडा मेला का आयोजन होते हुए आ रहा हैं। इस वर्ष भी आठ दिवसीय महावीर झंडा महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवतियों,महिलाओं और श्रद्धालू भक्तजणों ने भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालू जय सियाराम,जय वीर हनुमान के गगन भेदी जयकारें लगा रहे थे।जयकारें के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजयमान और भक्तिमय हो गया। भव्य कलश शोभायात्रा परिसर से शुरू होकर बैतोन्हा होते हुए भ्रमण कर जयनगर में स्थित पवित्र नदी कमला नदी पहुंच कर कलश भर कर झंडा परिसर में कलशों को स्थापित किया गया। इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ कलश और विशाल महावीरी झंडा और परिसर में स्थापित कई देवी देवताओं प्रतिमाओं की पूजा अर्चना पुजारी के द्वारा कि गई। भव्य कलश शोभायात्रा और झांकी को देखने के लिये सड़क किनारें काफी लोग खड़े थे। वे सभी भी जय सियाराम,जय वीर हनुमान के जयकारें लगा रहे थे। साथ ही भारत नेपाल के पहलवानों के द्वारा विराट दंगल प्रतियोगिता,महिला कुश्ती,घोड़ा रेस,वृंदावन का गौतम रासलीला,नाच का आयोजन किया जा रहा हैं। विराट दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय,नेपाल और देश के कई नामी पहलवान भाग ले रहें हैं। हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश के भी पहलवान अपना करतब दिखायेंगे। महावीर झंडा महोत्सव में मनोरंजन हेतू कई प्रकार के झूले,मीना बाजार,मौत का कुंआ,ब्रेक डांस,राम झूला समेत कई साधन दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिये लगायें गये हैं।
इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव,वरिष्ठ नेता प्रदीप प्रभाकर,भोगी यादव,जगरु यादव,बेल्ही पूर्वी पंचायत के मुखिया लाल बिहारी मंडल, भोला यादव,संजय यादव,नरेश यादव,शिव कुमार यादव,देव नारायण यादव,रवि कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थें।

