मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के डोड़वार पंचायत के अंतर्गत कुआढ़ गांव वार्ड नंबर-01 में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल किया गया।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जयनगर अनुमंडल अग्नि शमालय पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डोड़वार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम विलास यादव उर्फ राम बाबू यादव,सरपंच प्रतिनिधि सरोज कुमार, वार्ड सदस्य अरुण दास वार्ड नंबर-01,वार्ड सदस्य धर्मेंद्र साहनी,चंदेश्वर यादव वार्ड पंच,आंगनवाड़ी सेविका अर्चना कुमारी, सहायिका जिबछि देवी,बिकास मित्र रीता मेहरा, जीविका के प्रतिनिधि समेत अन्य के मौजूदगी में मॉक ड्रिल तथा बैठक किया गया। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों पर विविध प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो। अग्नि सुरक्षा के लिए सभी अनुमंडल वासियों का कर्तव्य है कि सावधानी के साथ अग्नि का प्रयोग करें। आज अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को जागरूकता अभियान के तहत जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के कुआढ़ गांव में सैकड़ों माता-बहनों को “क्या करे-क्या न करें” का पम्पलेट का वितरण किया गया है। गैस सिलिंडर में आग लगा कर उसमें आग बुझाकर देखाया गया। गैस सिलेंडर में लगी आग को ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं के सामने उसे बुझा कर दिखाया गया और कहा गया कि यदि घरों में आग लग जाए तो घबराइए नहीं, इसी विधि से उसे आप से बुझा सकते हैं। जूट के बोरे को पानी में भिगोकर उससे जलती हुई सिलेंडर की चारो तरफ सावधानी से लपेट देने से आग बुझ जाती है। बड़े बाल्टी से भी जलती हुई सिलेंडर को ढक देने से आग बुझ जाती है। मॉक ड्रिल करके महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों को दिखाया गया।
इस प्रोग्राम में सहभागी होने वाले अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह,डोड़वार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम विलास यादव उर्फ राम बाबू यादव, सरपंच प्रतिनिधि डोड़वार सरोज कुमार, वार्ड सदस्य अरुण दास, समाज सेवी लक्ष्मी देवी, विमला देवी, मंजू कुमारी,मुंद्रिका देवी, देव किसुन यादव,धर्मेंद्र साहनी,रूपेश यादव,अर्चना कुमारी, सामिल हुये जिसमें काफ़ी कारगर ढंग से सहयोग प्राप्त हुये।
इस अवसर पर डोड़वार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

