मधुबनी जिले का जयनगर रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ यह भारत का अंतिम रेलवे स्टेशन है। चुंकि यहाँ से पडोसी देश नेपाल के लिए भी रेल सेवा है, इस लिहाज से इस स्टेशन का महत्व और काफी बढ़ जाता है। ये एक अंतराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन है। ऐसे में इस भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ अंतराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन जयनगर में स्टेशन अधीक्षक का पदस्थापित होने पर जगह खाली है, और ऐसे में यात्रियों की परेशानिया बढ़ जा रहीं हैं।
बता दें कि बीते 13 मार्च को जयनगर स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक को टीआई पद पर सकरी जंक्शन तथा सकरी जंक्शन के टीआई सत्यप्रकाश को स्टेशन अधीक्षक जयनगर पद पर पदस्थापित होने के बावजूद कई दिनों से पद खाली पड़ा है। जयनगर रेल्वे स्टेशन के अधीक्षक का स्थानांतरण होने के बावजूद कई दिनों से पद है। खाली आम यात्रियों को संबंधित कार्यों से होना पड़ता है।
विदित हो कि जयनगर रेल्वे स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक का निजी अनुरोध पर अपने गृह क्षेत्र सकरी रेल्वे जंक्शन का ट्रेफिक इंस्पेक्टर तथा सकरी रेलवे स्टेशन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश को प्रशासनिक आधार पर जयनगर रेलवे स्टेशन का स्टेशन अधीक्षक पद पर मंडल कार्मिक अधिकारी कृते मंडल रेल प्रबंधन (कार्मिक) समस्तीपुर दिलीप पासवान के पत्र संख्या-153 दिनांक 13 मार्च 2023 के तहत स्थानांतरण किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक का स्थानांतरण 13 मार्च को ही हो जाने से युक्त पद प्रभार में ही लगातर चल रहा है, जिसके कारण आम यात्रियों को संबंधित कार्यों से बंचित होना पड़ता है। साथ-साथ विभागीय कार्य तथा विधि-व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए जन/आम यात्रियों के शिकायत के आलोक उक्त पद पर अविलम्ब पदस्थापना की मांग भूषण सिंह प्रखंड सचिव भाकपा-माले,जयनगर के द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक समस्तीपुर और रेल्वे महाप्रबंधक हाजीपुर सहित अन्य रेल्वे अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अविलम्ब उक्त पद पर पदस्थापित करने की मांग किया गया है।
करवाई करते हुए मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।

