- बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे स्कूल के बच्चे
- चोटिल हुए बच्चे को मामूली चोटें
मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिरा पड़ा, पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। दुर्घटना होने पर स्कूल के बच्चे हालांकि चोटिल हुए है, पर कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के ब्रदर्स पब्लिक स्कूल के बस अनियंत्रित होने के कारण खाई में जाकर गिर पड़ी, हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए स्कूल के बच्चे, पर गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।
मौके पर स्थानीय लोग पहुंच तुरंत ही बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, और मामूली उपचार के बाद उनको वापस घर भेज दिया गया।हालांकि अब गाड़ी को भी खाई से निकाल लिया गया है।
