- सप्ता गांव में पेयजल लेने के जुटे लोगों की भीड़
गर्म हवा के थपेड़ों से बेहाल लोगों को सामान्य जन जीवन में परेशानी बढ गई है। बोरिंग तथा चापाकल के भूजल स्तर गिरने से पीने के पानी का किल्लत से परेशान मधुबनी नगर के आसपास सप्ता,भौआड़ा,रांटी,लहेरियागंज,जगतपुर एवं भच्छी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे धीरे विकराल रूप ले चुका है। सप्ता मोमिन टोला में स्वयंसेवी समूह द्वारा मुफ्त जल वितरण की पानी टंकी की आहट सुनते ही दर्जनों लोग बाल्टी एवं वर्तन लेकर पानी लेने के लिए मारामारी कर रहे थे। सप्ता गांव के मो.सुलेमान, समिदा खातून आदि ने बताया कि कई दिनों तक का बासी पानी पिने को मजबूर होने की आदत पड़ गई है। पड़ोसी ने बताया कि नीम चौक पर पानी का टंकी आया है। ताजा मीठा पानी पिने की ललक व आदत के कारण डेली लोगों से पूछताछ करते हैं। वहीँ, भच्छी गांव के लोगों ने बताया सबेरे चापाकल बहुत चलाने पर थोड़ा सा पानी गिरता है। वहीँ, लहेरियागंज के लोगों ने बताया देर रात में बोरिंग चलाते हैं तो पानी किसी तरह मिल जाता है।लोगों ने बताया कि स्वच्छ ताजा पानी पीने की इच्छा होती है, लेकिन पानी सुलभ से मिलना मुश्किल हो गया है।
