मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र, फुलपरास में बैट्री चलित ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।
एडीएसएस, आशीष प्रकाश अमन ने बताया कि बुनियाद केंद्र
फुलपरास पर आज 13 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि फुलपरास अनुमंडल के कुल 13 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया था, जिसमें सभी लाभुक ट्राइसाइकिल लेने उपस्थित हुए।
वितरण के समय लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया, साथ ही उन्हें हेलमेट का उपयोग करने सहित यातायात के अन्य नियमों की जानकारी भी दी गई।

