मधुबनी जिले के जयनगर के बल्डीहा गांव निवासी राजद उपाध्यक्ष मो. अकबर के द्वारा पवित्र महिना रमजान के मौके पर अपने आवासीय परिसर में दावते-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जहां पर देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ नजर आई। इफ्तार पार्टी में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर देश में शांति सौहार्द व आपसी भाइचारे की कामना की।
इस मौके पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है। भाईचारा मजबूत होने से ही देश तरक्की करेगा।
इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार बिभिन्न संप्रदायों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाता है। रमजान का यह माह पवित्र माह माना जाता है। इसमें रोजेदारों द्वारा एक माह तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। अल्लाह अपने नेक बंदों पर रहम करते हैं।
वही राजद उपाध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कौमी एकता के बारे में बताते हुए कहा इस सीमावर्ती क्षेत्र में हमेशा सांप्रदायिक सद्भावना की भावना रहती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।बेलही पश्चिमी पंचायत के सरपंच जहांगीर हाशमी ने कहा कि पर्व से आपसी भाईचारे एवं मेलजोल को बढावा मिलता है। ईद इबादत की अनुठी मिसाल है इसमे एक महीने तक रोजेदार उपवास रखते है।
इस मौके पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, बेल्ही पश्चिमी पंचायत के मुखिया राम दास हजरा,बेलही पश्चिमी पंचायत के सरपंच जहांगीर हाशमी,ईदरीश मंसूरी, सोशल वर्क दुल्लीपट्टी के अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, गंगा चौधरी, बेलही पश्चिमी पंचायत के सरपंच जहांगीर हाशमी, जय नारायण यादव,जिलानी आजाद, ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद राउत, पूर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान, नवल यादव, प्रोफेसर मनीक लाल यादव,सचिन चौधरी, अमित यादव ,राम कुमार यादव ,पूर्व सरपंच शत्रुघ्न विराजी,रौशन चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

