- ऑपरेशन में मधुबनी पुलिस के साथ साथ रुद्रपुर की भी अहम भूमिका रही
मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। चोरी के केवल 72 घंटे के अंदर लाखो की चोरी हुए मोबाइल को अपराधियों के साथ बरामद कर लिया है।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुल देवी कॉलेज के पास से एक मोबाइल दुकान में शनिवार देर रात चोर चोरी का अंजाम दिए थे। गौरव साइबर कैफ़े नाम की दुकान अंधराठाढ़ी-अररिया मुख्य सड़क पर स्थित है। दुकान मालिक नीरज ने इस मामले को थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मेरे संज्ञान में आते ही हमने एक टीम बनाएं, जिसमें वरीय पुलिस अधिकारी से बात करते हुए जिला से भी पुलिस टीम को बुलाया गया और मेरा एक टीम बना, जिसमें सत्य जयसिंह टीम के लीडर थे। टीम के द्वारा छापेमारी हुई, जिसमें तीन आरोपी चोरी की हुई मोबाइल एवं अन्य चोरी का सामान सहित धर दबोचे गए। आरोपी की पहचान चंदन कामत, पिता-रास लाल कामत, कैलाश सदाई,पिता-भोगी सदाई, सिकंदर सराय, पिता-राजकुमार सदाई है, और सभी गांव ठठारी के रहने वाले है। गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अपराधी को पकड़े जाने पर उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में मधुबनी पुलिस के साथ-साथ रुद्रपुर की भी अहम भूमिका रही।स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और मामले के आईओ सत्यजय सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों जैसे पुलिस ने आम आदमी के भरोसे को कायम रखा है।

