*आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
- पर्यवेक्षिका पर लगाया मिलीभगत का आरोप
- पुलिस ने आक्रोशित लोगों को करायी शांत
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के सिसौनी पंचायत स्थित वार्ड चार में हंगामे के बीच सेविका का चयन किया गया। दरअसल पंचायत भवन में बीडीओ कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतू आमसभा आयोजित किया गया, जहां सर्वाधिक नंबर के अभियर्थी रेणु देवी पति अमलेंदु पासवान जिसका मायके नेपाल होने के कारण चयन नहीं किया गया।
वहीं दूसरे नंबर पर रहे श्याम सुंदर पासवान की पत्नी रिंकू कुमारी के आवेदन में त्रुटि बताया गया और तीसरे नंबर के अभ्यर्थी रंजीत पासवान की पत्नी रूपा कुमारी को सेविका पद हेतू बीडीओ व महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी के द्वारा चयन कर दिया गया। जिसको लेकर आक्रोशित अभियर्थी व उनके समर्थकों ने काफी हो-हंगामा शुरू कर दिया, जहां मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हंगामे को शांत करायी।
दरअसल अभियर्थी रिंकू कुमारी का आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी से मिलीभगत कर बीडीओ व पर्यवेक्षिका ने गलत ढंग से चयन किया है। उन्होंने बताया कि पहले तो मेरे आवेदन को गायब कर दिया गया था, फिर आवेदक के साथ कार्यालय में छेड़छाड़ किया गया है।
इस बाबत बीडीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
