मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में चल रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर अब स्थानीय लोगों से लेकर समाजसेवियों भी सवाल खड़े करने लगे है। बेनीपट्टी मुख्य बाज़ार में हुए अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है।
इस बाबत बुधवार को बेनीपट्टी नगर पंचायत के समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता भाग्य नारायण मिश्रा ने बेनीपट्टी अनुमंडल अधिकारी से मिलकर आवेदन देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार से बेनीपट्टी नगर पंचायत के मुख्य बाज़ार लोहिया चौक से सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो कि मंगलवार की शाम तक विद्यापति चौक के आस पास तक यह कार्रवाई हुई है। जिसमें कई जगहों पर सड़क के दोनों किनारे तो कई जगहों पर सिर्फ एक किनारे अतिक्रमण हटाये गये हैं। वहीं कुछ ऐसे भी जगह है, जहां दोनों किनारे किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है, जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन के प्रति लोगों का असंतोष पनप रहा है।
इस विषय पर बेनीपट्टी एसडीएम मनीषा से मिलने के बाद भाग्य नारायण मिश्रा ने कहा की आश्वासन मिला है की इसकी जाँच की जाएगी।
