मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतघरा पंचायत अवस्थित सुंदरवन समशान भूमि प्रांगण में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकाश योजना अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर चबूतरा निर्माण कार्य का उदघाटन बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, जिला पार्षद फैयाज, संजय कुमार, महादेव साह अमरनाथ प्रसाद, प्रमोद श्रॉफ, सविता चौधरी,आनन्द डोकनिया, आजाद गुप्ता, दयानन्द प्रसाद गुप्ता,
जगदीश देव, अनिल नायक, शंकर झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उदघाटन किया। वहीँ, काली पूजा कमिटी सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों जनप्रतिनिधि एवं समासेवियों का स्वागत मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर एवं पुष्प माला से किया।
मौके पर कई स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

