- भगवतीपुर गांव के विषहारा स्थान में विगत 44 वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुरू हुआ महायज्ञ
मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखण्ड क्षेत्र के जलसैन पंचायत के भगवतीपुर गांव के विषहारा स्थान में विगत 44 वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवाह संकीर्तन महायज्ञ 2023 का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसमें 165 कलश भरकर शुगरवे नदी से ला करके बिशारा अस्थान में स्थानांतरित किया गया।
मौके पर स्थानीय प्रमुख पूनम देवी ने बताया समस्त प्रखंड वासियों को बुद्धिजीवियों को भक्तों श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हैं। सात दिवसीय नवाह संकीर्तन महायज्ञ शुभारंभ हुआ है, आप सभी आमंत्रित हैं, आए और पुण्य का भागीदार बने।
इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण बच्चे,वुजूर्ग,महिला-पुरुष एवं जन प्रतिनिधि,प्रखंड प्रमुख पूनम देवी तानेश्वर प्रसाद यादव,उपाध्यक्ष विनोद मुखिया,अभिभावक राजेंद्र प्रसाद यादव,सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार उर्फ भोला यादव शंभू नाथ झा, रामकिशुन मुखिया, जितेंद्र प्रसाद यादव, कामेश्वर यादव, जुगुत यादव, वीरेंद्र कुमार यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

