- ग्रेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई आस्था भारद्वाज
मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस स्थित डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा आस्था भारद्वाज ने यंगेस्ट मून गर्ल बनकर जहाँ एक ओर पूरे देश का नाम रौशन किया है, वहीं दूसरी ओर अपने विद्यालय में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए नामांकित हुई है। जाहिर है कि यह उपलब्धि उसे अपने पिता डॉ. सुरविन्द कुमार झा तथा माता डॉ. सुधा झा की तरफ से उसके 10वें जन्मदिन पर चॉद पर एक एकड़ जमीन खरीद कर गिफ्ट के रूप में दिए जाने के कारण हासिल हुई है। साथ ही इसका श्रेय डॉन बॉस्को समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार झा को है, जिन्होंने उसके पहल में अपनी महत्पवूर्ण भूमिका निभाकर उन्हें हर तरफ से प्रोत्साहित किया है।
ज्ञात हो कि यह जमीन अमेरिका के कैलिफोर्नियाँ स्थित लूनर सोसाइटी द्वारा दी गई थी। चाँद पर जमीन देने का अधिकार प्राप्त लूना ने रजिस्टरी के पेपर भी दिए थे तथा जमीन रजिस्टरी पेपर आने के दो माह बाद स्पेन से चाँद की 250 ग्राम बोतल में बंद मिट्टी भेजी गई।
वर्त्तमान में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं” अभियान के तहत आस्था के माता-पिता एवं डॉन बॉस्को समूह जो हमेशा से इस अभियान के लिए प्रयत्नशील है। इस उपलब्धि पर मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार झा, प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद, प्राचार्य अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गौरवान्वित हैं तथा सबों ने आस्था भारद्वाज को उसके उज्जवल भविष्य के लिए अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। आज के ही दिन विद्यालय प्रार्थना सभा के बाद मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार झा ने आस्था भारद्वाज को संबंधित प्रमाण पत्र अपने हाथों प्रदान किए साथ ही अपने समस्त अभिभावकों से आह्वान किया कि वे डॉ. सुरविन्द झा तथा डॉ. सुधा झा से प्रेरणा ग्रहण कर अपनी अपनी बेटियों के विकास के लिए प्रयत्नशील रहें। हम यू हीं नहीं कहते है ‘‘बेटी चाँद का टुकड़ा होती है’’, आज आस्था के माता पिता ने चाँद का टुकड़ा उनके नाम कर इसे सही साबित कर दिया।

