- अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने 11 सूत्री मांग पर के आलोक मे आवश्यक कार्रवाई करने की आश्वासन दिया गया
आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आवेदन कर्ता को जानकारी देने, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद-बीज कि व्यवस्था में सुधार लाने, गरीबों को उजाड़ने पर रोक, पर्चा धारियों भूमि पर कब्जा, भूमि चोर, भू-माफिया तथा जनविरोधी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग :- भूषण सिंह
मधुबनी जिले के जयनगर के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार को शुभकामनाएं पत्र देते हुए 11 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया। जयनगर प्रखंड सचिव भूषण सिंह भाकपा माले जयनगर ने जनहित में ग्यारह सूत्री मांगों में उन्होंने कहा कि आम जनता के द्वारा किसी भी प्रकार के लिखित आवेदन पत्र देने पर अधिकतम 15 दिनों के अंदर निष्पादन करते हुए आवेदनकर्ता को लिखित रूप से अबगत कराई जाय, सरकारी स्कूलों में नियमित छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाय, सभी सरकारी कार्यालयों में अवैध रूप से शिक्षकों से लिए जा रहे कार्य पर रोक लगाई जाय। सभी प्राइवेट स्कूलों के मनमानी पर रोक लगाते हुए सरकार के एक शिक्षा एक निति के तहत एनसीईआरटी का किताब लागू कराई जाय। सभी सरकारी अस्पतालों में नियमित डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का उपस्थिति के साथ-साथ बंद परे सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों को चालू करवाया जाय तथा भू-माफिया से बचाने के लिए अस्पतालों की भूमि की घेराबंदी कराई जाय।सभी प्राइवेट नर्सिग होम, क्लिनिक व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का सेवा शुल्क/ओपरेशन शुल्क निर्धारित किया जाय और अवैध संस्थानों को बंद कराई जाय। गरीब, भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था किया जाय।वर्षो पूर्व सैकड़ो गरीब भूमिहीन दलित परिवारों को दिए गए पर्चा तथा पर्चा के आधार पर भूमि पर कब्जा दिलाई जाय, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराई जाय और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाय। भूमि चोर व भू-माफिया के आतंक पर रोक लगाया जाय और भू-माफिया को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाय। जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी संस्थानों के जनविरोधी तथा कर्तव्यहीन पदाधिकारियों पर कार्रवाई किया कि मांगें शामिल है।
आवेदन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार ने के उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिए।
