मधुबनी जिले भर में गाड़ी की फिटनेस को लेकर अभियान जारी की गई है। जिला परिवहन विभाग के निर्देशानुसार शहर में विभिन्न गाड़ियों की वार्षिक फिटनेस की जाँच को लेकर सर्वप्रथम शहर के निजी विद्यालयों की गाड़ी की जाँच पुरी तरह से की जा रही है। परिवहन विभाग के मोटरयान निरीक्षक पदाधिकारी एस.एन. मिश्रा ने कहा कि समय समय पर वाहन मालिक को अपनी गाड़ी की फिटनेस जरूर करवानी चाहिए। ऐसे में दुर्घटना की सम्भावना कम होती है। उन्होंने कहा कि वार्षिक फिटनेस में गाड़ी की हौर्न,लाईट, मैशेनरी सम्बंधित सभी कलपुर्जे को दुरूस्त रखना चाहिए। खासकर निजी स्कूलों की फिटनेस बहुत ही जरूरी है। कारण नित्य दिन सैकड़ों छात्र छात्राओं को लाने ले जाने का काम होता है। सभी विद्यालयों के निर्देशक से कहा गया है कि गाड़ी में सीसीटीभी अनिवार्य रूप से जरूरी है। वाहन निरीक्षक यान पदाधिकारी ने सभी सवारी वाहन में नए तकनीकी के तहत भी जल टीडी लगाने पर जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ये लगाने से किसी भी परिस्थिति में यदि यात्री बटन दबाते हैं, तो सीधा कन्ट्रोल रूम उनकी सहायता प्रदान करने पहुँच जाऐंगे ऐसे में लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

