मधुबनी जिले के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के अंतर्गत दुल्लीपट्टी नया स्थान एवं प्राथमिक विद्यालय,बलुवा टोल में गृह मंत्रालय नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,मुजफ्फरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.सी. सुखदेव (कमांडेंट, पशु चिकित्सा) द्वारा कुल 147 पशुओं का उपचार किया गया, साथ ही ₹17789 की दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सशस्त्र सीमा बल का गीत गाते हुए किया गया।
इस मौके पर एसएसबी के कई कर्मी मौजूद रहे।

