आज देश भर सहित मधुबनी जिले भर में पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है। भारत में ईद आज मनाई जा रही है, लेकिन कई देशों में एक दिन पहले चांद दिखने की वजह से ईद कल ही मना ली गई। जिले के जयनगर प्रखंड के बल्डीहा,इस्लामपुर,जयनगर बस्ती ,बेला सहित अन्य जगहों पर सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। आज के दिन लोग घरों में सेवईं या फिर खीर समेत कई बेहतरीन पकवान पकते हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक देते हैं। तस्वीरों में देखते हैं कि भारत समेत पूरी दुनिया में किस तरह ईद की नमाज अदा की गई। ईद-उल-फितर के मौके पर ब्लडीहा, भेलवा टोल, थाना टोल, यूनियन टोल, देवधा, बेला सहित अन्य मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। जयनगर प्रखंड में भी ईद की रौनक दिखाई दे रही है। लोगों ने सुबह-सुबह मिलकर एकसाथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की।
मौके पर ईद की नमाज अदा करने से पूर्व मौलाना कलीम अशरफ ने रमजान के पवित्र महिना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मजहबे इस्लाम अमन शांति का पैगाम देती है। इस्लाम में गंगा-जमुनी तहजीब दिया गया है। ईद पर्व पर गिले शिकवे दुश्मनी भुला कर आपस में एक होने का रास्ता देती है। मौलवियों ने कहा कि तीस रोजा पूरा करने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आती है। ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के बाद विश्व में शांति, अमन, भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
इस मौके पर बेलही पश्चिमी पंचायत के सरपंच मोहम्मद जहाँगीर हाशमी,राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद अकबर,उप मुखिया मोहम्मद वकील,पूर्व मुखिया मोहम्मद इसाक,मौलाना कलीम अशरफ,मोहम्मद सदाम(आलू गद्दी),मोहम्मद तईब,मोहम्मद जाहिद,मोहम्मद रशीद,मोहम्मद लालू,मोहम्मद उम्मीद हाशमी,मोहम्मद लालबाबू,मोहम्मद मुमताज,मोहम्मद अनीश,मोहम्मद अमरुल,मोहम्मद आबिद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

