मोदी सरकार के फासीवादी हमला के खिलाफ जनसंघर्ष तेज करने का आह्वान किया :- भूषण सिंह
मधुबनी जिले के जयनगर भाकपा माले का 54वाँ वर्षगांठ एवं सर्वहारा क्रांति के नायक कॉ लेनिन के 153वाँ जन्म दिन जयनगर राजपूताना टोला मे मनाया गया।
मौके पर प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा-माले की 54वीं वर्षगांठ के मौके पर हम कामरेड चारु मजूमदार और पार्टी के सभी संस्थापक नेताओं समेत उन सभी साथियों को क्रांतिकारी श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने इन 54 सालों में पार्टी को बनाने और क्रांतिकारी आन्दोलन को अग्रगति देने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। 22 अप्रैल दुनियां की पहली समाजवादी क्रांति के रचनाकार और मार्क्स एवं एंगेल्स के बाद मार्क्सवाद के शिक्षक कामरेड लेनिन का जन्मदिन पर हम कामरेड लेनिन को क्रांतिकारी सलाम पेश करते हुए उनकी महान क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। फासीवाद को शिकस्त देने तथा मोदी-अदानी गठजोड़ की पोल खुल रही है और मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी और दमनकारी बुलडोजर राज के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। मोदी सरकार और संघ ब्रिगेड की परेशानी बढ़ रही है। जनता के सभी तबकों में एकता और एकजुटता के बंधन को मजबूत करना बहुत जरूरी है। किसान-मजदूर तथा छात्र-नौजवान, पुरुष और महिलायें, हिन्दू और मुसलमान सभी को एक साथ आकर फासीवाद को शिकस्त देकर लोकतंत्र और भगत सिंह,अंबेडकर के सपनों का भारत को बचाने के लिए जनसंघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।
आयोजित सभा को मुस्तफा यूनुस, चंदन राय, रामशरण राम, महेन्द्र पासवान, मोहन पासवान, तेजी लाल कामत, अरुण राय, अंकुश सिंह, नथुनी पासवान, देबू पासवान, कुशमा देवी, पतसीया देवी, राधा देवी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
