- सदस्य पदों पर भी सभी अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित
- बीडीओ आमना वसी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया
मधुबनी जिले के जयनगर में व्यपार मंडल, जयनगर के अध्यक्ष पद उपेन्द्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं सदस्य पदों पर भी सभी अभ्यर्थी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव समेत अन्य सदस्यों को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आमना वसी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
इस क्रम में सदस्य संजय कुमार यादव, राम पदारथ यादव एवं महेश्वर पंडित समेत अन्य सभी सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिया गया।
मौके पर बीसीओ वीरेंद्र कुमार व राकेश कुमार मौजूद थे।
नवनिर्वाचित व्यपार मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि सदस्यों एवं किसानों के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यपार मंडल अध्यक्ष होने के नाते सर्व प्रथम किसानों की हितों के लिए काम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपने सदस्यों को कैसे लाभ पहुंचाया जाए, हमारे सदस्य कैसे लाभान्वित हो, उस पर भी ख्याल रखेगें। साथ ही आवश्यकता है किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम की आवश्यकता है। गोदाम की व्यवस्था करना कार्यालय का व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य है। किसानों को उपज के बदले उपज को जमा रखते हुए उसके एवज में किसानों के अनाजों को ऊंचे दामों पर क्रेय करवाने के लिए समर्पित रहूंगा और इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। सदस्य एवं किसानों के हितों की निरंतर सुरक्षा समस्याओं के निदान कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। किसानों की समस्याओं का निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।