घोघरडीहा/#मधुबनी
मधुबनी जिले के घोघरडीहा थानान्तर्गत ग्राम-भेलवा के राज कुमार ठाकुर एवं दुर्गानन्द यादव के साथ अपराधकर्मियों द्वारा मारपीट कर एवं पिस्टल का भय दिखाकर उन दोनों के पाॅकेट से पर्स सहित 12000 रूपया एवं मोटरसाईकिल लूट की घटना कारित की गयी थी।
मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अन्दर कांड का उद्भेदन करते हुए जितन मुखिया, ग्राम-दिघिया टोल को गिरफ्तार किया गया, जिसके निशानदेही पर उसके सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लूटी गये पर्स, अधार कार्ड एवं 500 रूपया सहित लूट में प्रयोग किया गया, साथ में एक देशी पिस्टल एवं तीन कारतूस बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर लौकही थाना क्षेत्र से कमलदेव साह, ग्राम-झहुरी के घर से लूटी गई मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया।
उक्त छापेमारी में जितन मुखिया, पिता-अरूण मुखिया, साकिन-दिधिया टोल, थाना-घोघरडीहा, जिला-मधुबनी एवं राघव कुमार मुखिया, पिता-देव नारायण मुखिया, साकिन-दिधिया टोल, थाना-घोघरडीहा, जिला-मधुबनी एवं विकाश कुमार, पिता-रामलोचन कामत, साकिन-दिधिया टोल, थाना-घोघरडीहा, जिला-मधुबनी एवं सुरज कुमार मंडल, पिता-रामवतार मंडल, साकिन-दिधिया टोल, थाना-घोघरडीहा, जिला-मधुबनी एवं मुकेश कुमार पिता-कारी साहु, साकिन-झहुरी, थाना-लौकही, जिला-मधुबनी एवं कमलदेव साह, पिता-जगदीश साह, साकिन-झहुरी, थाना-लौकही, जिला-मधुबनी एवं फुलचन्द कुमार, पिता-जानेश्वर साह, साकिन-ब्रहमपुरा, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी एवं सुरज कुमार, पिता-स्व. उमेश प्रसाद साह, साकिन-ब्रहमपुरा, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी एवं अवधेश कुमार, पिता-मखन साह, साकिन-ब्रहमपुरा, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी को गिरफ्तार किया गया.
वहीं इस काण्ड में छापेमारी के दौरान एक देशी पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस, लूटे गया एक मोटरसाईकिल एवं लूटे गये दो पर्स एवं 500 रूपया नगद बरामद किया गया.
उपरोक्त सारी जानकारी मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
