बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के घोघरडीहा प्रखंड में भूतही कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात दी है। आज अपने विधानसभा क्षेत्र फुलपरास के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत सरौती के पचमनिया गांव में दरभंगा जाने वाली सरकारी बस का शुभारंभ किया है। इस बस के परिचालन से कई गांव के लोगों का सीधा फायदा होगा। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है।
यह बस नौआवाखर से दरभंगा भाया अलोला, वसुआरी, भापटीयाही, नरहिया, फुलपरास, मधुबनी होते हुए दरभंगा तक जाएगी।
आज परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
