पीएम का लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात 100वाँ संस्करण ऐतिहासिक और गौरव का पल :- अरुण शंकर प्रसाद(विधायक)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण का लाईव प्रसारण सम्बोधन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खजौली विधानसभा क्षेत्र के जयनगर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयनगर नगर के शक्ति केंद्र कमला रोड बूथ संख्या 218 (सुरेका अतिथि भवन) पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम के संवाद कार्यक्रम मन की बात का 100वें संस्करण के लाईव प्रसारण सुनने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक अरुण शंकर प्रसाद के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण पीएम के सम्बोधन को सुनने को लेकर कार्यक्रम में भाग लिए।
मौके पर मण्डल अध्यक्ष उद्धव कुंवर, नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता, गणेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि आनंद पूर्वे, अरविंद तिवारी, श्याम किशोर सिंह, धिरेन्द्र झा, सुरेश प्रसाद, शम्भू प्रसाद, सुधीर खरगा, सोनी चौधरी, गीता देवी, रश्मि गुप्ता, नीलेश सिंह, शीतल राउत, गोपाल राज, राम जी गुप्ता, मृणाल कुमार, शम्भू महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया।
वही ग्रामीण क्षेत्रों में अमरेश झा,किशुन देव सहनी, मोती यादव, नागेश्वर सिंह, प्रमिला पूर्वे, राम कुमार सिंह समेत अन्य कार्यताओं के द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।