मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड कार्यालय सभागार में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार बत्स एवं एएसआई अमोद सिंह की उपस्थिति में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। थाना क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित मामलो के स्थानीय स्तर सुनवाई कर उनके निपटारे को ले कर ये जनता दरबार लगाया गया था।
थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुलझाने हेतु गुहार लगाया। इस जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपने अपने भूमि विवादों के निबटारा हेतु आवेदन दिया। अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार बत्स ने बताया कि दोनों पक्षों की सुनने व सहमति से निबटारा का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं एएसआई अमोद कुमार सिंह ने कहा कि लड़ाई-झगड़ा से दूर रहकर लोग पैसा व समय दोनों की बर्बादी को रोक सकते हैं।
कई बार छोटी मोटी लड़ाई भूमि विवाद के कारण बन जाते हैं। अंचलाधिकारी श्री बत्स ने बताया की आज के इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र से कुल तीन मामला आया, जिसमें डिस्पोजल एक का किया गया, बांकी दो मामले को लंबित की गई। बाकी सेस बची उसे सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।