राजद की ओर से मधुबनी नगर से राजद विधायक समीर कुमार महासेठ के नेतृत्व में आज मधुबनी जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिले के पंडौल मध्य में मुुुुखिया आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं समेत कई युवा एवं स्थानीय लोगों ने राजद की सदस्यता दिलायी।
इस मौके पर राजद विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि राजद का मिशन है कि अधिक से अधिक लोग सदस्यता ग्रहण कर पार्टी से जुड़ें, ताकि पार्टी मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत 10 अक्टूबर तक जिले में एक लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को पूरी तरह से समझ चुकी है। उनके नेताओं के झूठे वादे व पार्टी की गलत नीतियों के कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्होंने नारा दिया कि लालू के संघर्ष को आगे बढ़ाते हैं, चलो राजद के साथ आते हैं।
उन्होंने ने कहा कि पूरे सूबे में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। राज्य सुखाड़ व बाढ़ की चपेट में है, लेकिन सरकार उन समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है।
प्रत्येक बूथ पर पांच सक्रिय कार्यकर्ता व 125 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ता डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे।
इस मौके भारत भूषण मंडल(जिलाध्यक्ष, मधुबनी राजद), राजेश खरगा, अशोक यादव, अनिल राय(मुखिया) समेत कई राजद के नेता उपस्थित रहे।
