भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक दायित्व को निभाता है, केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास मिशन को लेकर काम कर रही है :- डॉ० अशोक यादव(सांसद,मधुबनी)
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर में मधुबनी लोकसभा के भाजपा सांसद अशोक यादव ने क्षेत्र भ्रमण करने के क्रम में शनिवार को प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में बहुत फर्क है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने को संकल्पित है, और आमजनों के साथ हमेशा जुड़ा रहता है। आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार बेहतर विकास कर रही है। जब पूरे देश में कोरोना की लहर दौर थी, तब भी केंद्र सरकार ने देश के गरीब लोगों की चिंता कर इससे बचाव के लिए मुफ्त स्वदेशी टीकाकरण कराया और देश के 80 करोड़ जनता को पांच किलो मुफ्त अनाज दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब विस्तारीकरण की ओर बढ़ रही है।
बूथ अध्यक्ष के अलावे अब पार्टी पन्ना प्रमुख बना रही है, ताकि, हम और हमारी पार्टी समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके और सरकार के कार्यो व महत्वाकाक्षी योजनाओं की जानकारी साझा कर सके।
उन्होंने कहा कि आज बिजली की समस्या खत्म सी हो गयी है, सड़क व पुल-पुलिया हर जगह बन रही है। फिलहाल बारिश में कुछ जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। कुछ जगहों पर जगह के अभाव के कारण नाला नहीं बन पाया है, बावजूद सरकार इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर है।
इस समस्या का भी निदान जल्द किया जायेगा।
बता दें कि सांसद डॉ० अशोक यादव शनिवार को जनदर्शन कार्यक्रम के तहत अरेर मंडल के बरहुलिया, विशनपुर, जमुआरी, नवकरही, नगवास, बलाईन गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से बात कर समस्याओं की जानकारी ली और समस्या के निदान कराने का आश्वासन दिया। इस क्रम में वे बेनीपट्टी प्रखंड के कई प्रमुख लोगों के घर पहुंचकर कुशलक्षेम की जानकारी ली। इससे पहले अरेर इण्डेन ग्रामीण गैस वितरण केंद्र पर जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु ने मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपट्टे व माल्यार्पण से सम्मानित किया। साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गमछा भेंट किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र यादव, उमाशंकर गुप्ता, विवेका नंद झा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।