विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीडीसी ने कई विद्यालयों में किया पौधारोपण
मधुबनी जिले के बिस्फी में जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर डीडीसी विशाल राज ने प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसबरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांका, मध्य विद्यालय औंसी बभनगामा, प्राथमिक विद्यालय औंसी गोठ, मध्य विद्यालय धेपुरा, एवं प्रखंड मुख्यालय बिस्फी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीडीसी विशाल राज ने वृक्षारोपण किया। जिसमें आम,अमरूद,बेल,जामुन के अलावे कई फलदार पौधे लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
इस मौके पर डीडीसी विशाल राज ने कहा कि प्राकृतिक की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, उसी के अनुरूप पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ लगाओ अभियान के तहत इसकी शुरुआत किया गया था। उन्होंने प्रत्येक परिवार को विभिन्न जगहों पर पेड़ पौधा लगाने का अपील किया। पेड़ों को काटने से हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पर्यावरण जब हमारा कमजोर होता है, तो वायुमंडल में इसका असर अवश्य देखने को मिलता है।
डीडीसी श्री राज ने कहा कि सब लोगों को पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। लोगों को पौधारोपण के अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे हम अपने आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाने में अग्रसर हो। वृक्षों की सुरक्षा करना तथा पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य है।
इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, बीएलओ अशोक कुमार, सुधीर कुमार मंडल, मुखिया मो० मुन्ना सहित कई लोग मौजूद थे।