माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयास करने के कारण यह समिति दिनहूदिन उचाईयों और प्रगति की ओर बढ़ रहें हैं। जिसकी चर्चा मधुबनी जिला ही नही बल्कि पूरे बिहार सहित नेपाल में भी होने लगी हैं।
इसी मौके पर माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि जरूरत मंद लोंगो को भोजन कराना और उनकी सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा पूण्य होता हैं। इस कार्य के लिए हमारें समिति के हर व्यक्ति आगे होता हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूख न सोए। इसी उद्देश्य से जयनगर नगर में अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गईं। माँ कम्युनिटी किचेन के सक्रिय सदस्य, समाजसेवा में निरंतर अपनी भूमिका निभाने वाले एवं युवा पत्रकार सुमित राउत ने बताया कि माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन का उद्देश्य हैं कि जयनगर नगर में कोई भी व्यक्ति भोजन के लिए दर-दर न भटके तथा हर जरूरतमंद लोंगो को सरलता से भोजन उपलब्ध हो जाएं। यहाँ बताते चले कि जयनगर के युवाओं ने एक वर्ष पूर्व कोरोना संकट के समय से ही अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की शुरुआत की थी। लेकिन अब धीरे-धीरे इस माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन ने जरूरतमंदों के लिए जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में लंगर लगाकर नि शुल्क भोजन प्रतिदिन वितरण कर रहें हैं। माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के जरिए गरीब-भूखे लोंगो को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं। समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यवहार कुशल सह संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत कहते हैं कि कोरोना संकट से शुरू हुआ माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी अन्नपूर्णा किचन अब हर गरीब और असहाय लोंगो की भूख मिटा रहा हैं। अब माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की ओर से नई पहल करते हुए नगर के लोंगो को जागरूक और अपील किया जा रहा हैं कि जन्म दिन हो या पूण्य तिथि,शादी की शाल गिरह हो या कभी कुछ और शुभ कार्य व्यर्थ खर्च करने के वजाय आप जरूरत मंद लोंगो के लिए भोजन की सुनिश्चित व्यवस्था करें, ताकि सभी लोग इनकी मदद के लिए आगे आ जाय। पिछले साल लॉक डाउन से ही लोंगो को अनवरत भोजन और वस्त्र समिति द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारी संस्था पिछले 700दिनों से रोज अनवरत निःशुल्क सौ लोगों को नियमित रूप से पेट भर पौष्टिक भोजन करा रही है।
इस संस्था में इसके सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलता है। इनके सदस्यों के बिना सेवा करना मुश्किल काम होगा।