• शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव एवं कीचड़ से हो रही परेशानी
मधुबनी जिले के सीमांचल क्षेत्र स्थित जयनगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण जलजमाव व कीचड़ की वजह से अनुमंडल क्षेत्र के शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। रुक-रुक कर लगातार वर्षा वृष्टि होने से क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में एवं सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ हो गई हैं। नाला निर्माण औऱ जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ समस्या उतपन्न हो गया हैं। जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त और रोज मर्रा की जिंदगी भी काफी प्रभावित हुई हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वर्षा से अनुमण्डल कार्यलय परिसर और परिसर स्थित विभिन्न विभागों के सरकारी और निजी कार्यलयों एवं अशोक बाजार निधि कम्पेक्स मार्केट सब्जी मंडी बाजार के परिसर में भी जलजमाव और कीचड़ हो गया। वही प्रखण्ड सह अंचल कार्यलय परिसर, वकालत खाना एव अग्निशमन विभाग के कार्यलय में भी जलजमाव और कीचड़ से पदाधिकारियों, कर्मियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को भी दैनिक और सरकारी कार्य करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। वही राहगीरों आम लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। जलजमाव से क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई घरों में पानी चला गया हैं। बदबू और गन्दा पानी होने से संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया हैं। आम लोग स्वयं ही जलजमाव के कारण सुबह होते ही वर्षा में ही निजी मोटर लगाकर और वैकल्पिक व्यवस्था कर जलजमाव को जलनिकासी करते देखें गये। कई मुहल्ले तो जलजमाव होने से झील में तब्दील हो गया हैं। एफसीआई गोदाम परिसर में भी जलजमाव कीचड़ होने से वाहन चालकों अनाज लोर्डिंग आवागमन करने और कर्मियों मजदूरों को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यू-टाईप सड़क पर भी जलजमाव व कीचड़ से आवगमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।