जयनगर, मधुबनी।
48वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल मुख्यालय बाजार समिति जयनगर के अंतर्गत कमला बीओपी के द्वारा कार्यवाहक कमांडेन्ट चंद्रशेखर के निर्देशानुसार सहायक कमांडेन्ट स्वेता थापा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 34बिहार एनसीसी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मिलकर प्रभात फेरी निकाले। यह प्रभात फेरी कमला बीओपी से लेकर स्तम्भ संख्या 270 तक, पुनः कमला बीओपी में समाप्त किया गया। इस प्रभात फेरी में कुल 37 कैडेट ने भाग लिया, जिसमे डी.बी. कॉलेज के 7, उच्च विद्यालय जयनगर के 20, उच्च विद्यालय बासोपट्टी के 10 शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 48वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल के उप कमांडेन्ट आर. विशाल ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के आह्वान पर इस वर्ष पूरे देश आजादी के 75वे वर्ष के अवसर पर आज़ादी के अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है।
इस अवसर पर भारत सरकार हर घर को हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गौरव से जोड़ रही हैं। इस बार 15 अगस्त 2022 से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया जा रहा है। आपको बता दें कि हम सभी के लिए हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बहुत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण हैं। इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए देश मे कई तरह के तैयारी चल रही हैं। भारत का राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लिए बड़े गौरव सम्मान का प्रतीक हैं। अब तक यह केवल संस्थागत और औपचारिक कार्यों तक ही सीमित था। लेकिन अब इस अभियान हर घर तिरंगा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को देश वासियों से व्यक्तिगत रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जब एक राष्ट्र के रूप में प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, तो यह एक राष्ट्र के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। इससे देश वासियों में देशभक्ति कि भावना बढ़ेगी और देश के नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अधिक जागरूक होंगे। इससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए। इसके पीछे बिचार जाति, पंथ और धर्म के वाबजूद प्रत्येक भारतीय के दिलों ने देशभक्ति के भावनाओं को जगाना हैं। हर घर तिरंगा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगों के दिलों में देशभक्ति के भावना को पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति जागरूकता बढ़ाना हैं। इस अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान देश कि भावना को उच्चतम स्तर तक ले जायेंगे। इसलिए सरकार के इस अभियान को अपनी भागीदारी से सफल बनाना हम सभी भारतीय का कर्तव्य है। इस मौके पर 48वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल के उप कमांडेन्ट आर. विशाल, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक तिलक नाथ झा, सहायक कमांडेन्ट स्वेता थापा, चंद्रशेखर ठाकुर नीरीक्षक, +2 उच्च विद्यालय जयनगर के एसोसियेट एनसीसी ऑफिसर डॉ० केशव चन्द्र झा, बासोपट्टी उच्च विद्यालय के एएनओ मनोज झा, +2उच्च विद्यालय जयनगर के सहायक प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, 34बिहार एनसीसी मधुबनी के सूबेदार संजय कुमार, हवलदार दल बहादुर समेत कई अन्य आलाधिकारि एवं अन्य कई जवान मौजूद रहे।