मधुबनी।
बिहार में शिक्षा व्यवस्था के साथ शिक्षा के मंदिर में ही छात्र, छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। वैसे राज्य के अधिकार विश्वविद्यालय का सेशन काफी लेट चलता है। तीन वर्ष का स्नातक कोर्स पांच वर्ष में पूरा किया जाता है, उसके बाबजूद भी स्टूडेंट को मूल प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए सालो साल लग जाता है। नया मामला रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी का है, जहां छात्र संजीव पासवान ने कॉलेज प्रशासन से आहत होकर अपनी शिकायत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष दायर किया है। पीड़ित छात्र ने बताया की स्नातक की पढ़ाई उन्होंने वर्ष 2019 में पूरा किया, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उनको मूल प्रमाण नही मिला, जिसके कारण छात्र आगे की पढ़ाई नही कर पा रहे है। उन्होंने बताया की इस कॉलेज में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। अपनी शिकायत को लेकर छात्र ने कई बार विश्वविद्यालय भी गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल प्रमाण पत्र को कॉलेज भेज देने की बात कही छात्र ने उक्त महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को भी कई बार शिकायत किया लेकिन परिणाम शून्य रहा।