फुलपरास,मधुबनी।
मधुबनी जिले के फुलपरास नगर पंचायत के मुरली चौक से लेकर लोहिया चौक के बीच भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा आजादी के 75वॉ अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के फुलपरास मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह यादव ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सुंदर यादव ने बताया कि आजादी के 75वॉ वर्ष में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आजादी के समय जिस परिस्थिति से हमारे स्वतंत्र सेनानियों को इस लड़ाई को लड़कर स्वतंत्रता प्राप्त किया, कितने लोगो को संघर्ष करना पड़ा एवं बलिदान हुए। इसको यादगार बनाने को लेकर यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। भाजपा नेता उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता की लड़ाई में कितने लोगों ने अपनी जान गवाई और शहीद हुए, जिसमें कुछ ऐसे लोग भी थे, जिनकी उम्र बहुत कम थी। जिसके बावजूद विरोधी को इन लोगों ने चुनौती दी और डटकर सामना किया फलस्वरूप उसके बाद स्वतंत्रता मिली।
मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार राघव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, धर्म नारायण झा, पंकज सिंह, शिव शंकर ठाकुर, विजय ठाकुर, दिलीप कामत, सरवन, वनिता, गीता सिंह, जितेंद्र यादव, संजय रजक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।