बिस्फी, मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नरसाम बाजार, बैंगरा चौंक, नूरचक, औंसी जिरोमाईल, सहित विभिन्न चौंक चौराहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम का पूर्व शांति पूर्वक वातावरण में सम्पन्न हो गया। बिस्फी थाना, औंसी ओपी एवं पतौना ओपी अध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा पुलिस बल के साथ सुबह से हीं प्रखंड के चिन्हित स्थानों के अलावा क्षेत्र में गश्ती करना प्रारम्भ कर दिया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हसन और हुसैन की शहादत पर्व उत्साह पूर्वक मनाया। वही दुसरी ओर नरसाम बाजार पर मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ श्रीकांत सिन्हा एवं पतौना ओपी अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा सीआई बसंत झा सहित अन्य चिन्हित जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान बैंगरा चौक इस्थित बीडीओ मनोज कुमार, बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय दलबल के साथ मौजूद थे। बेनीपट्टी एसडीएम अशोक कुमार मंडल एवं डीएसपी अरूण कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था को लेकर नरसाम बाजार पर मौजूद थे।