मधुबनी।
मधुबनी जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सकरी चौक से पंडौल स्तिथि डॉ० भीमराव आंबेडकर मूर्ति तक भारत जोड़ो अभियान के तहत आजादी गौरव पदयात्रा किया गया।
पंडौल में सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला के चार जगहों से आज फिर पदयात्रा किया गया। यह तिरंगा पदयात्रा लगातार 14 अगस्त तक चलते रहेगी और आमजनों को पदयात्रा का उद्देश्य की जानकारी दिया जाता रहेगा। आजादी आंदोलन के शहीदों के स्मरण में यह पदयात्रा देश के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आज देश के हालत बहुत खराब स्थित से गुजर रही है। भाईचारे को तारतार किया जा रहा है। एक दूसरे को लड़ाने का खड़यँत्र हो रहा है, वहीं आज की एकता और अखंडता पर खतरा मंडरा रहा है। विदेशी ताकत सिर उठा रहा है, चीन सीना जोड़ी कर रहा है। देश के हुक्मरान मौन धारण कर लिया है, देश मे लोकतंत्र पर खतरा हो गया है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को गिरफ्त में लिया जा रहा है, आज देश को फिर से सामाजिक सौहार्द की बहुत ही जरूरत हो गई है।
कार्यक्रम को विजय कुमार राउत, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ० राशिद फाकरी, अमानुल्लाह खान, विशाल रंजन झा, कृष्ण कांत झा गुड्डू, मो० गयासुद्दीन, जय कुमार झा, सुरेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार झा, इंतजार अहमद, मो० सबीर, अविनाश झा, सुरेश चंद्र झा रमन, पंकज झा, समरजीत सिंह, मुरलीधर झा, मुकेश कुमार झा पप्पू, दशरथ झा, मो० अकील अंजुम, राजीव शेखर झा, मोहन कुमार, बिनय कुमार झा, बिजय ठाकुर, सुधीर झा, मो० तमन्ना, मो० कुद्दुस, सोनू मंडल, मो० आरिफ, सूरत राम, मो० अबु बकर, रंजन झा, मनोहर झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।